देहरादून, मार्च 13 -- पौड़ी। विकासखंड पौड़ी के ग्राम रछुली में पशुपालन विभाग की ओर से पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में क्षेत्र के पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने पशुओं का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 31 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया, जिनके 35 पशुओं के बीच विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा हुई। प्रदर्शनी में बछिया, शंकर गाय, बद्री गाय, बैल जोड़ी और बकरा-बकरी वर्ग में पशुओं का मूल्यांकन किया गया। निर्णायक मंडल ने पशुओं की नस्ल, स्वास्थ्य और रखरखाव के आधार पर विजेताओं का चयन किया। विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में ग्राम रछुली निवासी नीलम देवी की गाय को सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.