नैनीताल, मार्च 17 -- भीमताल। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत जंगलिया गांव और लामजाला में मंगलवार को पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। आयोजित प्रतियोगिता में 60 से अधिक पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बछिया, शंकर गाय, बद्री गाय आदि का मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता में सीता देवी की गाय को चैंपियन पशु का पुरस्कार दिया गया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया, अजय जंतवाल, गौरव, कमल जंतवाल, सुमित जंतवाल, आन सिंह, कुंदन सिंह, लता देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...