हरदोई, मार्च 18 -- हरदोई। पशुपालकों को पशु पोषण एवं प्रबंधन की जानकारी देने के लिए जनपद में संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें जनपद में तैनात रहे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व पूर्व संयुक्त निदेशक जेएन पांडे ने पशु पालकों की समस्याएं सुनकर निस्तारित कीं। पशुपालन और डेयरी प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञों ने किसानों को वैज्ञानिक जानकारी दी। डॉ एमआर गर्ग, वरिष्ठ न्यूट्रिशन साइंटिस्ट ने पशु पोषण के वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गर्भावस्था के दौरान पशुओं को अतिरिक्त पोषण की आवश्यकता होती है। वहीं दुग्ध उत्पादन के समय संतुलित आहार देना बेहद जरूरी है। सही पोषण से दूध उत्पादन में वृद्धि होती है। पशु स्वस्थ रहते हैं। पूर्व संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग ने बताया कि यदि गाय 12 माह और भैंस 18 माह में गाभिन नहीं होती है तो इसका प्रमुख कारण पोषण की कम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.