पशु पालकों ने भुगतान कराने की मांग की
मिर्जापुर, जुलाई 1 -- लालगंज। क्षेत्र के बामी गांव के मुख्यमंत्री गो-पोषण सहभागिता योजना में शामिल किसानों ने मंगलवार को बीडीओ को प्रार्थना पत्र दे कर गोवंश के पालन पोषण के लिए धन दिलाए जाने की मांग की। कहा कि वे गोवंश का पालन पोषण करते है। इसके बावजूद उन्हें महीनों से भुगतान नहीं किया जा रहा है। बीडीओ ने मामले की जांच कराके भुगतान कराने का आश्वासन दिया। पत्रक सौंपने वालों में राम कुबेर बिंद, रफिउल्ला, निसार अहमद, रामलाल, चैतु, सितारा बेगम, सीता देवी, पार्वती देवी, गेंदा देवी एवं रामलाल कन्नौजिया शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.