गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- मोदीनगर। नगर की मानवतापुरी कॉलोनी में पशु पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। उपचार के दौरान पशु की मौत हो गई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों का एनकांउटर करने की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। नगर की मानवतापुरी कॉलोनी में दो दिन पहले किसी ने पशु पर तेजाब फेंक दिया। इससे पशु की हालत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने उसका इलाज कराया,लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई। इस बात से गुस्साए हिंदू युवा वाहिनी के नीरज शर्मा अपने साथियों के साथ कॉलोनी पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि तेजाब फेंकने वालों का एनकांउटर किया जाए। हंगामा बढ़ने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। एसीपी ने बताया कि तेजाब फेंकने वालों की तलाश की जा रही है।

हि...