गौरीगंज, अप्रैल 25 -- अमेठी। सरकार ने भूगर्भ जल स्तर में सुधार और जल संरक्षण के उद्देश्य से लाखों रुपए खर्च कर गांव-गांव में अमृत सरोवरों का निर्माण कराया है। लेकिन गर्मी के प्रकोप बढ़ने के साथ ही ये अमृत सरोवर सूख गए हैं। पशु पक्षी पानी के लिए बेहाल हैं तो अमृत सरोवरों में धूल उड़ रही है। जिससे सरकार की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है। अमेठी विकासखंड के गांवों में स्थित अमृत सरोवरों में एक बूंद पानी नहीं है। तापमान 43 डिग्री के पार जा रहा है। ऐसे में छुट्टा पशु, पक्षी पानी के लिए भटक रहे हैं। लेकिन उन्हें तालाबों में पानी नहीं मिल पा रहा है। संग्रामपुर क्षेत्र से होकर गुजर रही मालती नदी भी सूख चुकी है। वहीं जल संचयन के उद्देश्य से बनाए गए अधिकांश सरोवरों में धूल उड़ रही है। कहीं पर बच्चे क्रिकेट खेलते हैं तो कहीं निराश्रित पशु विचरण कर र...