आजमगढ़, जून 8 -- आजमगढ़,संवाददाता। बढ़ती गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए परिवर्तन सेवा संस्थान द्वारा बेजुबान पशु-पक्षियों की सेवाभाव से जल पात्र लगाने का अभियान रविवार को शुरू किया गया। संस्थान के सचिव विवेक पांडेय ने बताया कि मेहता पार्क,रैदोपुर, रोडवेज, मतवरगंज एवं सिविल लाइन क्षेत्रों में जल पात्र स्थापित किए गए। संस्थान के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आमजन से भी अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील की। उन्होने कहा कि मानवता की सच्ची सेवा केवल मनुष्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि बेजुबान जीवों की देखभाल भी हमारा सामाजिक दायित्व है। इस अभियान में सौरभ पंडित, घनश्याम गुप्ता, प्रतीक श्रीवास्तव, उज्ज्वल श्रीवास्तव, सानू गुप्ता, मनीष कुमार, अंजनी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी ह...