प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- क्षेत्र के कोठियार गांव में पशु-पक्षियों के पानी पीने के लिए मिट्टी के पात्र के वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल रहे। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि गर्मी के तेवर से सबसे ज्यादा परेशान पशु-पक्षी होते हैं। वे पानी के लिए दर-दर भटकते हैं। ऐसे में उन्होंने गांव के निवासी दयाराम प्रजापति द्वारा वितरित किए जाने वाले मिट्टी के पात्रों के प्रयास की सराहना की। उन्होंने ग्रामीणों को मिट्टी के पात्र का वितरण किया। इस दौरान डॉ. केपी सिंह, बार अध्यक्ष अनिल सिंह, बार महामंत्री प्रमोद सिंह, मनमोहन चौरसिया, अतुल कुमार खंडेलवाल, पूर्व प्रधानाचार्य राम पदारत प्रजापति, जगन्नाथ प्रजापति, डॉ. आरजे विश्वकर्मा, सर्वेश मिश्रा, अवनी...