चंदौली, जनवरी 12 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में इन दिनों सरसों की फसल पूरी तरह लहलहा रही है लेकिन किसानों की खुशी पर आवारा पशुओं की मार भारी पड़ रही है। खेतों में खुलेआम घूम रहे छुट्टा पशु सरसों की फसल को चरकर और रौंदकर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है और वे आर्थिक नुकसान को लेकर गहरी चिंता में डूबे हुए हैं। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से छुट्टा पशुओं को पकड़ने की गुहार लगई है। ग्रामीण किसान रजाउ यादव, कल्लू यादव का कहना है कि महीनों की कड़ी मेहनत, खाद-बीज और सिंचाई पर किए गए खर्च के बाद अब फसल कटाई के समय जब मुनाफे की उम्मीद जगी थी। तभी आवारा पशुओं ने संकट खड़ा कर दिया है। दिन हो या रात, पशु झुंड बनाकर खेतों में घुस जाते हैं और सरसों की तैयार फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई किसा...