पशु तस्करों से वसूली करने वाले दो सिपाही लाइन हाजिर
कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- पशु तस्करों से वसूली के आरोप में एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। ये दोनों सिपाही यूपी 112 में तैनात थे। सिपाही सैनी कोतवाली के मीठेपुर सयारा ओवरब्रिज के पास वसूली किया करते थे। एसपी सत्यनारायण प्रजापत को शिकायत मिल रही थी कि सैनी कोतवाली क्षेत्र में यूपी 112 पुलिस के सिपाही मीठेपुर सयारा ओवरब्रिज के समीप रात में मवेशियों की तस्करी करने वाले लोगों से वसूली करते हैं। इसका वीडियो भी दिया गया था। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई। जांच के बाद एसपी ने सिपाही जय सिंह और सहादतहुसैन को लाइन हाजिर कर दिया है। यह भी पढ़ें- पशु तस्करी में सहयोग करने वाला आरोपी सिपाही गिरफ्तार साथ ही इनके खिलाफ जांच भी बैठा दी है। एसपी की इस कार्रवाई स पुलिस विभाग में खलबली मची है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.