पशु तस्करों की अवैध संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर
फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- नूंह, प्रमुख संवाददाता। जिले में पशु-तस्करी के मामलों पर अब पुलिस ने कड़ा रुख अपना लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने मंगलवार को सभी थाना प्रभारियों और सीआईए स्टाफ प्रभारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए और आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में एसपी ने कहा कि पशु-तस्करी के जरिए अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों की पहचान कर उनकी संपत्तियों का पूरा ब्योरा जुटाया जाए। ऐसे मामलों में न केवल संपत्ति कुर्क की जाएगी, बल्कि अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की भी तैयारी है। उन्होंने साफ किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पशु तस्करी से जुड़े अपराधियों का वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.