कुशीनगर, अप्रैल 26 -- कुशीनगर। कुशीनगर पुलिस पशु तस्करी समेत अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सभी बैरियर प्वाइंट पर चेकिंग चल रही है। इसके अलावा टोल प्लाजा पर रात में बड़े वाहनों की जांच की जाएगी। इसके लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है, जो प्रतिदिन रात में चार-चार घंटे ड्यूटी करेगी। महात्मा बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर से जुड़ने वाले सभी बॉर्डर पर चेकिंग के लिए एसपी ने चेकिंग प्वाइंट बना कर बैरियर लगवाए हैं। इन बैरियरों पर अलग से एक उपनिरीक्षक व चार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। जिले के सभी बॉर्डर समेत संवेदनशील स्थानों पर 36 प्वाइंट बनाकर विशेष चेकिंग की जाती है। इसके अलावा 34 पीआरवी वाहनों को बैरियर के रूप में रात में उपयोग किया जाता है। इन बैरियर प्वाइंट पर शुरू में रेलिंग बैरियर कम पड़ने पर 150 और बैरियर मंगवा कर दिये गये। ...