मिर्जापुर, मई 25 -- राजगढ़। पशु तस्करी में फरार चल रहे आरोपी के घर पर राजगढ़ पुलिस ने रविवार को कुर्की की नोटिस चस्पा की। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा बनी रही। पुलिस ने क्षेत्र के धनसीरिया माइनर के पास से पिकअप पर लदे छह मवेशी 21 फरवरी को बरामद किया था। पुलिस ने पशु तस्कर करन जायसवाल, साहबे आलम व चालक प्रदीप के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया। इसमें सोनभद्र के खुटहनिया गांव निवासी अभियुक्त साहबे आलम फरार चल रहा है। गिरफ्तारी न होने पर न्यायालय ने 22 मई को आरोपी के विरुद्ध धारा 84 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत आदेश जारी किया। यह भी पढ़ें- मधुवन गांव में फरार अपराधी विकास मंडल के घर पुलिस ने की बड़ी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई 30 दिन के अंदर आरोपी हाजिर नहीं होता है तो उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। न्यायालय के आदेश पर ...