लोहरदगा, मई 2 -- लोहरदगा,संवाददाता। पशु तस्करी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए लोहरदगा सेन्हा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई में पशु तस्कर के पास से पांच मवेशी को पुलिस द्वारा कंडरा चौक से जब्त किया गया। मालवाहक पिकअप जेएच 08 जे 0445 में पांच मवेशी भैंस और भैंसा को क्रूरता के साथ लाद कर घाघरा की तरफ से लोहरदगा लाया जा रहा था। थाना प्रभारी नीरज झा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन से अवैध पशु तस्करी किया जा रहा है। मवेशी को सेन्हा थाना में सुरक्षित रखा गया है। साथ ही बताया कि चालक लोहरदगा के कुरैशी मुहल्ला निवासी सफरुद्दीन कुरैशी के पुत्र राजू कुरैशी के विरुद्ध सेन्हा थाना में कांड संख्या 61/26 दर्ज कर झारखंड पशु क्रूरता अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में लोहरदगा जेल ग...