चंदौली, अगस्त 6 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा थाना क्षेत्र के मैढ़ी गांव स्थित कर्मनाशा नदी पुल के पास बुधवार को पुलिस तथा सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पशु तस्करी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की तलाशी में अवैध असलहा, कारतूस और पशु लादने में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पशु तस्करी में 187 करोड़ का लेनदेन करने का खुलासा हुआ है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा और सर्विलांस प्रभारी आशीष मिश्रा के नेतृत्व में संयुक्त टीम जेठमलपुर के पास पशु तस्कर के आने की सूचना पर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी पिकअप तेज गति से लेकर सवैंया निर्माणाधीन भारत माला रोड की तरफ भागा। पुलिस पीछा करने के साथ ही धरौली चौकी प्रभारी को अलर्ट कर दिया। वह ज...