पशु तस्करी का भंडाफोड़, ट्रक से 42 भैंसे बरामद
गिरडीह, जून 9 -- बगोदर, प्रतिनिधि। नेशनल हाईवे से हो रही पशु तस्करी एक बार फिर बेनकाब हुई है। रविवार देर रात बगोदर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक से क्रूरतापूर्वक लदे 42 भैंसों को बरामद किया है। ट्रक बिहार से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था। एसपी डॉ. विमल कुमार को मिली गुप्त सूचना पर एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में जीटी रोड अटका में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रक को रोका गया और तलाशी ली गई। ट्रक में क्रूरता की हदें पार कर 42 भैंसों को ठूंस-ठूंस कर लादा गया था। सभी पशुओं को तत्काल गोशाला भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिंटू कुमार, राजकुमार यादव, जलेन्द्र कुमार, पंकज कुमार और यदुनंदन यादव के रूप में हुई है। सभी बिहार के अलग-अलग इलाकों के रहनेवाले हैं। बगोदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.