पूर्णिया, अगस्त 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन भवन में जुलाई महीने की अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया। शनिवार देर शाम तक आयोजित इस गोष्ठी के दौरान पूर्णिया में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई। खासकर पशु तस्करी एवं नशा के कारोबार पर प्रहार के लिए सभी थानाध्यक्षों को जीरो टालरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया गया। एसएसपी ने शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के पुराने कारोबारियों की गतिविधि पर नजर रखते हुए इसके कारोबार पर अंकुश लगाने पर बल दिया। इसके अलावा हत्या, आर्म्स एक्ट आदि संगीन मामलों के आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए सभी थानाध्यक्षों को टास्क दिया गया। भूमि विवाद से उत्पन्न अपराधों की रोकथाम एवं साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने पर एसएसपी का फोकस रहा एवं इसके लिए...