बस्ती, मार्च 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। विकास खंड हर्रैया क्षेत्र के पुरैना खास, भीटीमिश्र सहित आधा दर्जन गांवों में पशुओं को बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण हुआ। पशु चिकित्सालय मानपुर कि टीम ने पशुपालकों को टीकाकरण के संबंध में जागरूक किया। पुरैना खास गांव में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरूण कुमार गुप्ता भी टीकारण की जांच करने पहुंचे। सीवीओ ने पुरैना खास गांव में पशुपालक सुल्तान, मोहम्मद हमीर, शाहिद, मसहूतदीन, अब्दुल, बिस्मिल्लाह, गुडडू व भीटी मिश्र के पशुपालक शेषराम, उमाकांत, राजनाथ शुक्ला से बातचीत कर बकरी, भैंस, गाय की देखरेख, रखरखाव व बीमारी से बचाव के बारे में जागरूक किया। उन्होंने खुरपका व मुंहपका टीकाकरण का सत्यापन किया। इस मौके पर डॉ. एसपी यादव, डॉ. सुमित कुमार श्रीवास्तव के साथ पशुधन प्रसार अधिकारी अबरार अहमद व अन्य मौजूद रहे। ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.