मुरादाबाद, जनवरी 22 -- खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान 7वां चरण गुरुवार से शुरू हो गया। अभियान में चार माह से छोटे बच्चों और आठ माह से ऊपर ग्याभिन मादा पशुओं को छोड़कर समस्त गोवंशीय और महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण होगा। अपर निदेशक कार्यालय से बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा सचल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.सुनील दत्त प्रजापति ने बताया कि जिले में 21 टीमें कार्य कर रही हैं। टीकाकरण के पहले कान में छल्ला डलवाना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.