पशु टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
जौनपुर, जुलाई 22 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को पशु चिकित्सालय सोंधी से खुरपका मुंहपका रोग से बचाव का नि:शुल्क टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। भाजपा नेता जगदंबा प्रसाद पांडेय ने टीकाकरण दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी गोवंश और भैंस वंशीय पशुओं का समय पर टीकाकरण कराने की पशुपालकों से अपील की। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.पंकज कुमार यादव ने बताया कि अभियान के तहत प्रशिक्षित टीकाकरण दल 45 दिनों तक गांव-गांव जाकर गोवंश और भैंस वंशीय पशुओं को निःशुल्क टीका लगाएंगे। नियमित टीकाकरण से पशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। संक्रामक बीमारियों के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण संभव होता है। यह भी पढ़ें- खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का शुभारंभ इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी जयराम गौतम, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.