जहानाबाद, मार्च 31 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कोकरसा पंचायत अंतर्गत भगवानपुर गांव में मंगलवार को जीविका द्वारा एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रखंड हुलासगंज के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश, जीविका के बीपीएम प्रभारी विशाल कुमार, जिला परियोजना जहानाबाद से लाइव स्टॉक प्रबंधक अंजली कुमारी, प्रतिभा कुमारी तथा दीपिका दीदी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। शिविर में पशुपालकों से पांच रुपये प्रति पशु के हिसाब से पंजीकरण शुल्क लेकर जांच की व्यवस्था की गई। इसके पश्चात पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क वितरित की गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने दुधारू पशु, गर्भवती पशु एवं बकरियों को लेकर शिविर मे...