पशु चोरों से मुठभेड़ में एक गिरफ्तार, सिपाही घायल
बदायूं, जून 18 -- बदायूं/दातागंज। पशु चोरी की वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की फायरिंग में सिपाही घायल हो गया, जबकि जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तमंचा, कारतूस और पिकअप बरामद कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के दो साथी फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। दातागंज पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ पशु चोर शाहजहांपुर की ओर से पिकअप से बेलाडाडी पुल के रास्ते दातागंज की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। पीछा करने पर बेलाडाडी पुल के पास पिकअप वाहन गड्ढे में फंस गया, जिसके बाद उसमें सवार तीनों लोग वाहन छोड़कर भागने लगे。 यह भी पढ़ें- पशु चोरों से मुठभेड़, एक गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.