गोंडा, मार्च 23 -- गोण्डा,संवाददाता। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर रात केशवपुर पहाड़वा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़ हुई। घेराबंदी के दौरान खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से पाँच अंतरजनपदीय पशु चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, एक पिकअप वाहन, चोरी की एक भैंस, एक पाड़ा तथा 17 हजार रुपये नकद बरामद किए। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में समीर उर्फ लल्लन, तुशाल उर्फ तुफैल, भूपेंद्र यादव उर्फ भूपत, मैनुद्दीन और नयाब शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल समीर उर्फ लल्लन को उपचार के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.