पशु चोरों से मुठभेड़, एक गिरफ्तार, सिपाही घायल
बदायूं, जून 17 -- बदायूं। पशु चोरी की वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की फायरिंग में सिपाही घायल हो गया, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तमंचा, कारतूस और पिकअप वाहन बरामद कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के दो साथी फरार हो गये।दातागंज कोतवाली पुलिस ने पशु चोरी की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सीओ दातागंज राहुल पाण्डेय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ पशु चोर शाहजहांपुर की ओर से पिकअप वाहन में सवार होकर बेलाडाडी पुल होते हुए दातागंज की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वाहन में सवार लोग भागने लगे। पीछा करने के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.