पशु चोरों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली, चार दबोचे
बुलंदशहर, अगस्त 14 -- पोटा-कबूलपुर मार्ग पर चंदपुरा बंबे के पास गुरुवार देर रात चेकिंग के दौरान बीबीनगर पुलिस की पशु एवं वाहन चोरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने घिरने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसके चार साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी बीबीनगर में भर्ती कराया गया है। सीओ स्याना रामकरण सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात थाना बीबीनगर पुलिस पोटा-कबूलपुर मार्ग पर चंदपुरा बंबे के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो और छोटा हाथी वाहन में तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.