पशु चोरी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
गुड़गांव, सितम्बर 6 -- रेवाड़ी, अशोक वधवा। नाहड़ चौकी पुलिस ने गांव भडंगी में हुई पशु चोरी के मामले में संलिप्त तीसरे आरोपी को यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यूपी के जिला शामली के कैराना कस्बा के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी रिजवान उर्फ तेली के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि गत आठ जनवरी को गांव भडंगी निवासी अभय सिंह के घर से अज्ञात चोर चार भैंस चोरी करके ले गए है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों यूपी के जिला मुजफ्फरनगर के गांव बधरा निवासी रिजवान व जिला मुजफ्फरनगर के गांव हसैनपुर निवासी नदीम को गिरफ्तार किया था। इस मामले में शनिवार को रिजवान उर्फ तेली को गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.