बस्ती, जनवरी 2 -- कप्तानगंज (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के हर्रैया थानाक्षेत्र के शम्भूपुर गांव से पशु चोरी कर भाग रहे तस्करों की पिकअप रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर तस्कर भाग निकले। इधर चोरी हुए पशु की खोजबीन में जुटे लोग गाड़ी का पीछा करते हुए मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से चोरी हुए पशुओं को बाहर निकाला और घर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि पिकअप सवार तस्करों ने बुधवार की देर रात पैकोलिया थानाक्षेत्र के खरथुआ गांव से एक भैंस और हर्रैया थानाक्षेत्र के शम्भूपुर से एक पड़िया को घर के सामने से चुरा लिया। दोनों मवेशियों को पिकअप पर लाद कर पशु तस्कर भाग निकले। शम्भूपुर में चोरी के बाद सूचना पुलिस को दे दी गई। बचकर भागने के फिराक में जुटे पशु तस्कर रात करीब ...