मथुरा, मई 18 -- उत्तर प्रदेश के पशु चिकित्सा स्नातक (बीवीएससी एंड एएच) विद्यार्थियों के इंटर्नशिप स्टाइपेंड को 12 माह की अवधि के लिए 12 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने से दुवासू के पशु स्नातकों के चेहरे पर खुशी की लहर है। इंटर्नशिप स्टाइपेंड के लिए पशु स्नातक लंबे समय से आंदोलित थे। उन्होंने राज्यपाल के समक्ष इस समस्या को रखा था। पूर्व में उनको इंटर्नशिप स्टाइपेंड के रूप में सिर्फ 3 हजार रुपये प्रतिमाह ही मिल रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्री परिषद की बैठक में इसे मंजूरी दी गयी। अब उत्तर प्रदेश में पशु चिकत्सा स्नातकों को एमबीबीएस इंटर्न्स को दिए जाने वाले स्टाइपेंड के समकक्ष लाया गया है। इससे इंटर्नशिप सहायता में तीन गुना वृद्धि हुई है। यह भी पढ़ें- यूपी के छात्रों को योगी सरकार की सौगात, तीन गुना बढ़ा इंट...