किशनगंज, मार्च 7 -- पोठिया। निज संवाददाता पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज द्वारा शुक्रवार को 94 वीं किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन लोधाबाड़ी, रायपुर, पोठिया प्रखंड में किया गया। आयोजित कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. चायना सिंह महापात्र, सहायक प्राध्यापक ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया। इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है। पशुचिकित्सा शिविर में 88 पशुपालकों के 316 छोटे-बड़े जानवरों में विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे कृमि की समस्या, पशुओं में गर्भधारण की समस्या, दूध उत्पादन से संबंधित विभिन्न प्...