पीलीभीत, जुलाई 8 -- पीलीभीत। सीमावर्ती क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी राघवपुरी के कार्यक्षेत्र के वाइब्रेंट गांव बेलहा में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 24 पशुपालकों के 120 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। शिविर का आयोजन कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ. गुरविंदर जीत सिंह की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों की रोकथाम, समय पर उपचार, संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण और उचित रखरखाव के बारे में पशुपालकों को विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान भी बताया। एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि ...