पशु चिकित्सा शिविर में 120 पशुओं का हुआ इलाज
किशनगंज, मई 29 -- पोठिया। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज द्वारा शुक्रवार को रायपुर, पोठिया प्रखंड में 103 वां किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अजय राय, सह-प्राध्यापक ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया। इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है। इस अवसर पर आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में 62 पशुपालकों के 120 छोटे-बड़े पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। साथ ही साथ बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज तत्वों तथा कृमिनाशक दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- किश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.