किशनगंज, मार्च 19 -- दिघलबैंक। सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसेवा के तहत एसएसबी 12वीं वाहिनी, किशनगंज द्वारा लगातार चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को वाइब्रेंट विलेज टप्पू में पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया, जहां स्थानीय पशुपालकों को बड़ी राहत मिली।शिविर में सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सक) डॉ. रॉबिन तिवारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने टप्पू सहित आसपास के गांवों के पशुपालकों के मवेशियों की जांच की। इस दौरान 51 पशुपालकों के कुल 198 पशुओं जिनमें गाय, बैल, भैंस और बकरियां शामिल हैं, का उपचार कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। चिकित्सा दल ने पशुपालकों को पशुओं की देखभाल, साफ-सफाई और खासकर गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। शिविर के सफल संचालन में एसएसबी 12 वीं वाहिनी के बी कंपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.