पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ
पिथौरागढ़, सितम्बर 11 -- पिथौरागढ़। पशुपालन विभाग की ओर से अस्कोट के कूटा व थल के उरई देवल में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान पशु चिकित्सकों ने पशुओं की जांच कर उन्हें टीके लगाएं। इस दौरान चिकित्सकों ने पशु पालकों को पशुपालन विभाग की योजनाओं, गोट वैली, महिला गौ पालन, महिला बकरी पालन, केसीसी व एलएसडी टीकाकरण संबंधी जानकारी दी। कूटा में आयोजित शिविर में 98 छोटे व बड़े पशुओ का उपचार किया। वही उरई देवल में आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में 45 छोटे-बड़े पशुओं का उपचार कर पशु पालकों को दवाई वितरित की गई। साथ ही पशुपालकों को लंबी स्किन डिजीज के बारे में जानकारी देते हुए टीकाकरण करने को प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.