पशु चिकित्सा शिविर आयोजित
मोतिहारी, अगस्त 14 -- कुंडवा चैनपुर, निसं। सशस्त्र सीमाबल बीसवीं वाहिनी सी कुंडवा चैनपुर के अन्तर्गत सीमावर्ती गांव परसा में शुक्रवार को पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सशस्त्र सीमाबल के सहायक कमाण्डेंट डॉ. कुमारी गीता मौजूद रहीं। डॉक्टर व उनकी टीम की ओर से पशुओं के स्वास्थ्य जांच के बाद दवाई भी मुफ्त दी गयी। शिविर में 186 पशुओं का इलाज किया गया। बारिश के मौसम में पशुओं के देखभाल व खानपान की पूरी जानकारी उपस्थित पशुपालकों को दी गई। सशस्त्र सीमाबल की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत गृह मंत्रालयके निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्र में ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.