लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- थारू क्षेत्र की सीमा चौकी बनकटी में स्थित वाइब्रेंट गांव भूडा में पशु चिकित्सा व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन एसएसबी 39 बटालियन द्वारा किया गया। जिसमे जानवरों के स्वस्थ्य का परीक्षण भी किया गया। ग्राम भूडा में द्वितीय कमान अधिकारी डॉ. शालिनी परिहार पशु चिकित्सक की अध्यक्षता में पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को उनके पशुओं के स्वास्थ्य एवं देखभाल के प्रति जागरूक करना तथा बीमार एवं संक्रमित पशुओं की निशुल्क जांच एवं उपचार सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर 29 पशुपालकों के 154 पशुओं की विस्तृत चिकित्सा जांच की गई। शिविर के दौरान पशु चिकित्सा द्वितीय कमान अधिकारी डॉ. शालिनी परिहार एवं उनकी टीम ने पशुओं की स्वास्थ्य जांच, सामान्य ...