पशु चिकित्सा महाविद्यालय बनेगा नवाचार और अनुसंधान का हब
रुद्रपुर, मई 29 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि पशु चिकित्सा महाविद्यालय विवि की एक जीवंत इकाई है, जो शिक्षा, अनुसंधान और तकनीकी नवाचार के माध्यम से सीधे समाज और पशुपालकों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, साथ ही नई तकनीकों को प्रयोगशाला से किसानों तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कुलपति ने गुणवत्तापूर्ण शोध, मजबूत आंकड़ा प्रबंधन, बहु-संस्थागत सहयोग और आधुनिक प्रयोगशालाओं को संस्थान की प्रगति का आधार बताया। उन्होंने शिक्षकों और वैज्ञानिकों से अनुसंधान परियोजनाओं को और मजबूत करने और नवाचार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कुलपति ने कहा कि भ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.