लखनऊ, मार्च 19 -- वेटरनरी फार्मासिस्ट संघ के प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन में अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार, उपाध्याय मनोज कुमार शाही, महामंत्री विनय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री मयंकरपाल, ऑडिटर अवधेश कुमार यादव एवं प्रचार मंत्री अजीत प्रताप सिंह निर्वाचित हुए। डॉ. आलोक कुमार वर्मा निर्वाचन अधिकारी एवं उनकी टीम की देखरेख में चुनाव निदेशालय के सभागार में संपन्न हुआ। दो दिवसीय अधिवेशन में प्रदेश के सभी जिलों के वेटनरी फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। अधिवेशन के प्रथम दिन अतुल कुमार मिश्रा, महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और सुनील यादव फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष किरण सिंह, महामंत्री अशोक कुमार तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों अधिवेशन में मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...