कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड कड़ा के त्रिलोकपुर गांव में गुरुवार को पशु चिकित्सा अधिकारी अजुहा डॉ. विवेक सिंह के निर्देश पर पशुपालन विभाग की टीम द्वारा पशुपालकों का संवेदीकरण किया गया। इस मौके पर पशुपालकों को होने वाली बीमारियों को लेकर जागरूक किया गया। पशु चिकित्सकों की टीम में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिंह द्वारा लोगो को पशुओं में होने वाले रोग, नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही पशुओं की साफ सफाई टीकाकरण आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। अभियान में मंजू देवी, संगीता, मोनी राजकली, चंद्रकली, सुषमा, संगीता, दिनेश, अनीश, बुधराम, सुकुरु, हरिश्चंद्र सहित पैरावेट मनोज श्रीवास्तव, गोवर्धन लाल आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.