पशु चिकित्सा अधिकारी की परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
प्रयागराज, सितम्बर 30 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से तीन अक्तूबर को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक प्रस्तावित पशु चिकित्सा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 के प्रवेश पत्र बुधवार को जारी हो गए। सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार अभ्यर्थी अपने ओटीआर नम्बर के माध्यम से प्रवेश पत्र तथा अनुदेश डाउनलोड कर परीक्षा केन्द्र पर दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति लेकर उपस्थित हों। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने, नकल करने या कराने, प्रश्नपत्र का प्रतिरूपण करने, आउट करने या आउट करने की कोशिश आदि अपराध की श्रेणी में आते हैं, जिसमें एक करोड़ तक जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा या दोनों हो सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.