सुल्तानपुर, जुलाई 24 -- लम्भुआ, संवाददाता । लंभुआ पशु चिकित्सालय में तैनात पैरावेट कर्मियों ने पशुओं का टीकाकरण करने से इनकार कर दिया। इससे क्षेत्र में खुरपका-मुंहपका सहित अन्य बीमारियों का वैक्सीनेशन कार्य ठप हो गया है। यह भी पढ़ें- Bareily News: पशुमित्रों के बहिष्कार से एफएमडी टीकाकरण को झटकासंबंधित जानकारी पैरावेट संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह राठौड़ लखनऊ से चलकर कई जिलों का दौरा करते हुए गुरुवार को लम्भुआ पशु चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने पैरावेट कर्मियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एक तरफ डॉक्टर पैरावेटों को क्षेत्र में भेजकर टीकाकरण का आदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रमुख सचिव स्तर पर पैरावेटों का नाम तक नहीं लिया जा रहा। इससे कर्मियों में भारी निराशा है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक पशु गणना ए...