पशु चिकित्सालय में चंदूलाल को दी भावभीनी विदाई
रुडकी, मार्च 31 -- लक्सर। राजकीय पशु चिकित्सालय रायसी में तैनात पशुधन सहायक चंदूलाल के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहकर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जी.एस. सचदेवा ने कहा कि सेवा निवृत्ति सरकारी कर्मचारी के जीवन का महत्वपूर्ण और भावनात्मक पल होता है। चंदूलाल ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. कमलकांत यादव, डॉ. राजीव यादव, डॉ. अमित कुमार, डॉ. राजकुमारी, विकास चौहान, विनोद कुमार, चुनराज सिंह, रमेश बिष्ट, जयवीर, अंकित, अनुज, देवेश कंडारी, अरविंद कुमार व अतुल कुमार गांधी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.