पशु चिकित्साकर्मी से दिनदहाड़े 1.50 लाख रुपये लूटे
संभल, मई 12 -- संभल में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े बदमाशों ने फिल्मी तरीका अपनाकर पशु चिकित्सालय कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। वारदात उस समय हुई जब वह कैनरा बैंक से रुपये निकालकर पैदल जा रहे थे। जनता पेट्रोल पंप के सामने बदमाशों ने जेब पर हाथ साफ कर दिया। लूट की घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित कर्मचारी व बैंक में जानकारी करने के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एएसपी ने बदमाशों की तलाश में पुलिस की तीन टीमों को लगाया है। नखासा थाना क्षेत्र के चंदावली गांव निवासी विक्रम सिंह सिंहपुरसानी पशु चिकित्सालय में कर्मचारी हैं। सोमवार दोपहर वह कैनरा बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकालकर पैदल ही जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बैंक से निकलते ही तीन बदमाशों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। जब विक्रम सिंह जनता पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी काले रंग का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.