पशु चिकित्सक की निगारी में हाथी पर नजर रखेंगी किलपुरा,खटीमा रेंज टीमें
रुद्रपुर, मई 20 -- खटीमा, संवाददाता। टनकपुर हाईवे पर हादसे में दांत टूटने वाले हाथी की अब वन विभाग लगातार मॉनिटरिंग करेगा। हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किलपुरा और खटीमा रेंज की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। वन विभाग ने उस मार्ग पर कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं, जहां से हाथी जंगल से निकलकर किलपुरा होते हुए चकरपुर हाईवे पार करता है। एसडीओ संचिता वर्मा ने बताया कि हाथी की निगरानी पशु चिकित्सक की देखरेख में की जा रही है। मंगलवार सुबह चकरपुर और जागबुड़ा पुल के बीच सड़क पार कर रहे हाथी से स्कूटी सवार शिक्षिका निकिता राय टकरा गई थीं। यह भी पढ़ें- थर्मल ड्रोन से होगी हाथियों की गणना, शिवालिक एलिफेंट कॉरिडोर के 63 हजार हेक्टेयर पर नजर हादसे में शिक्षिका घायल हो गईं, जबकि हाथी का एक दांत जड़ से टूट गया। वन विभाग ने टूटे दांत को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.