बागपत, दिसम्बर 7 -- निरपुड़ा गांव में पशुओं में फैली बीमारी से पशुओं के बचाव के लिए पशु चिकित्सकों की टीम ने गांव पहुंचकर बीमार पशुओं को उपचार दिया। चिकित्सकों ने बताया कि बीमार पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार है। निरपुड़ा गांव में पशुओं में फैली बीमारी से 20 दिन में 18 पशुओं की मौत हो चुकी है, जबकि दो दर्जन से अधिक पशु बीमार बताए जा रहे है। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर पशु चिकित्सकों की टीम गांव में भेजकर बीमार पशुओं के उपचार की मांग की थी। जिस पर पशु चिकित्सालय प्रभारी बिजरोल डा. आशुतोष गुप्ता, डा. जोगिंद्र कुमार, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार आदि की टीम ने निरपुडा गांव पहुंचकर बीमार पशुओं की जांच की। बताया कि पशुओं के मुंह से लार टपक रही थी और पैरों में सड़न बन रही थी। ऐसे पशुओं को उपचार देते हुए पशुपालकों को परामर्श दिया गया। चिकित्सकों न...