मधेपुरा, सितम्बर 10 -- चौसा, निज संवाददाता। मधेपुरा व भागलपुर जिले की सीमा स्थित खलीफा टोला से खैरपुर कदवा बाजार जाने वाली सड़क के पास बुधवार की सुबह धार में डूबने से एक लड़की की मौत हो गई है। मृतका अरजपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 14 खलीफा टोला की रहने वाली थी। हादसे की सूचना मिलते ही भागलपुर जिले के नवगछिया अंचल के सीओ और कदवा थाना से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी। मृतका के परिजनों की चीत्कार से घर में माहौल गमगीन हो गया।

घटना का विवरण बताया गया कि अरजपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 14 खलीफा टोला निवासी दिनेश शर्मा और राधा देवी की पुत्री कविता कुमारी (15) और उसकी छोटी बहन बबीता कुमारी (8) बुधवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे मवेशियों का चारा लाने बहियार जा रही थी। इसी दौरान खलीफा टोला से खैरपुर कद...