पशु चारा लदा पिकअप वैन पलटा, बाल-बाल बचे चालक व खलासी
मधुबनी, मई 12 -- बेनीपट्टी। अरेर थाना के रहिका-जयनगर एनएच 27बी के मुरेठ गांव के निकट पिकअप वैन पलट गया। चालक एवं खलासी को हल्की चोटें आयी। पिकअप वैन पंडौल से पशु चारा चोकर लेकर दुल्लीपट्टी जा रही थी। अचानक बाइक सामने आने पर उसे बचाने के क्रम में वैन पलटी मार दिया। हल्की चोटें लगी चालक ने बताया कि वे नियंत्रित गति से पशु चारा लेकर दुल्लीपट्टी जा रहे थे। सामने से अचानक तेज गति में आ रही बाइक के चालक ने यू टर्न ले लिया जिसे बचाने के क्रम में वैन पलटी मार दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वैन के पलटी मारने पर जोर की आवाज आयी। यह भी पढ़ें- मवेशी अस्पताल के समीप ट्रक पर गिरा पेड़, बाल - बाल बचा ड्राइवर लोग दौड़े और चालक एवं खलासी को सुरक्षित वैन से बाहर निकाला। पशु चारा सड़क पर बिखरने से थोड़ी देर के लिए आवागमन बाधित हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.