पशु चराने को लेकर मारपीट
बरेली, मई 27 -- बरसेर।गांव बराथानपुर के रूपसिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने पशुओं के लिए चारा बोया है, वहीं अरबी की फ़सल खड़ी है। सोमवार को गांव के ही चरन सिंह, भारत सिंह, अजब सिंह तथा उमेश ने अपने पशुओं को चारे व अरबी की फसल में चरने को छोड़ दिया। आरोप है कि बेटे ने पशुओं को खेत से निकाल दिया। इससे खफा होकर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी, जब बेटे ने शिकायत की तो किसान से भी गाली-गलौज की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- खेत में भैंस चराने के विवाद में पीटा, चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.