बागपत, मार्च 7 -- बागपत। बागपत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दिल्ली-सहारनपुर से तीन वाहनों को पकड़ा। इनमे पशुओं को ठूंसकर भरा हुआ था। पुलिस ने चार अभियुक्तों को पशु क्रूरता अधिनियम में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। दरअसल, चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक कैंटर व दो महिंद्रा पिकअप गाड़ियों को रोका गया था। चेकिंग के दौरान पता चला कि इन वाहनों में 25 पशुओं को ठूंसकर भरा हुआ था। पुलिस ने इन गाड़ियों में सवार चार अभियुक्तों आसिफ निवासी मोहल्ला देशराज, कल्लू, अरबाज निवासीगण मोहल्ला केतीपुरा तथा नौशाद उर्फ मोनू निवासी माता कालोनी जनपद बागपत को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में जेल भेज दिया है। साथ ही बरामद पशुओं को भी मुक्त कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.