शामली, मई 1 -- थाना बाबरी पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 4 गौवंश बरामद किए गए है। जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में चालक, सहचालक व वाहन मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्रान्तर्गत लालूखेडी की ओर जाने वाले नहर के रास्ते पर पशुओं को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाने की घटना घटित हुई थी। जिसमें सम्बन्ध में थाना बाबरी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह द्वारा थानाध्यक्ष बाबरी को निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेशानुसार चलाए जा रहे अपराध की रोकथाम हेतु अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बाबरी पुलिस द्वारा पिकअप मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.