शामली, जून 21 -- कांधला। थाना कांधला पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार 15 अक्टूबर 2025 को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ग्राम एलम के निकट चेकिंग के दौरान एक ट्रक में पशुओं को क्रूरतापूर्वक भरा हुआ पाया गया था। पुलिस को देखकर ट्रक में सवार आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए थे, जिसके संबंध में थाना कांधला पर मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी शामली के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थाना कांधला पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी धीरज पुत्र रामपाल निवासी ग्राम रसूलाबाद, थाना बिश्नगढ़, जनपद कन्नौज को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- 25 हजार का इनामी पशु तस्कर इंदौर से किया गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी जियालाल को पहले ही 16 दिस...